{"_id":"68277c47e00074da1f07e269","slug":"satyagraha-of-electricity-contract-employees-demand-for-solution-of-problems-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-148479-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत संविदा कर्मचारियों का सत्याग्रह, समस्याओं के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत संविदा कर्मचारियों का सत्याग्रह, समस्याओं के समाधान की मांग
Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिले के सभी बिजली घरों पर सत्याग्रह आंदोलन किया। कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं का समाधान के लिए हुंकार भरी। कई लाइनमैनों ने अपने मोबाइल को बंद रखा। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
उपाध्यक्ष मनोज शंखवार ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मचारियों ने तीन दिन तक 18 मई तक सत्याग्रह आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यदि इस दौरान उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो 19 मई से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्य बहिष्कार की घोषणा की जाएगी। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं में कार्य के अनुरूप अनुबंध, समान कार्य के लिए समान वेतन और 55 वर्ष की आयु के आधार पर हो रही छंटनी को रोकने की मांग की है।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए और पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बीच समन्वय स्थापित किया जाए। आंदोलन के दौरान, कर्मचारियों ने हर बिजली घर पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और कई कर्मचारियों ने मोबाइल भी बंद रखे।