{"_id":"585fd0714f1c1bec14eeafc0","slug":"sarah-s-murder-cbi-white-dress-exploring-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा हत्याकांड : सफेद ड्रेस वाले स्कूल को तलाश रही सीबीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा हत्याकांड : सफेद ड्रेस वाले स्कूल को तलाश रही सीबीआई
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने रविवार को भी सारा हत्याकांड की जांच की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सारा त्रिपाठी हत्याकांड में छानबीन कर रही सीबीआई टीम के निशाने पर रविवार को सफेद ड्रेस वाले स्कूल रहे। टीम ने कई विद्यालयों में जाकर छात्राओं की उपस्थिति से संबंधित डेटा एकत्र किए।
अमनमणि की ओर से सीबीआई कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर सीबीआई टीम ने सफेद ड्रेस वाली छात्रा को खोजने के लिये कई विद्यालयों में पड़ताल की। इसमें वे सभी स्कूल रहे जिनकी छात्राओं की ड्रेस सफेद है। रविवार की सुबह ही सीबीआई टीम के दो अधिकारी महावीर दिगंबर जैन इंटर कालेज पहुंचे, जहां उन्हाेंने पैगू रोड की ओर से आने वाली छात्राओं की उपस्थिति चेक की। साथ ही उन छात्राओं की भी जानकारी की जो 9 जुलाई को विद्यालय साइकिल से आयीं थीं। कोर्ट में अमनमणि त्रिपाठी ने बयान दिया था कि साइकिल से जा रही सफेद ड्रेस वाली छात्रा को बचाने की कोशिश में उसकी गाड़ी खंदी में जा गिरी थी। इससे सारा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। सीबीआई टीम ने विद्यालय के बाबू मनीष जैन से पूछताछ किया। साथ ही एक अन्य विद्यालय के बाबू को पूछताछ के लिए होटल ले गई, जहां छात्राओं की उपस्थिति रजिस्टरों की फोटो कापी कराकर सीबीआई टीम ने रख ली है।