फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sanp ne kata

एका में काले सर्प ने युवती को डंसा,मौत

Tue, 19 May 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
sanp ne kata
एका। थाना और कस्बे के मोहल्ला गंगानगर में मंगलवार सुबह घर में झाड़ू लगाते समय एक युवती को सर्प ने डंस लिया। जानकारी पर परिजनों ने बायगीरों को बुला लिया लेकिन कुछ नहीं हुआ और युवती की मौत हो गई। थाना और कस्बा एका अंतर्गत मोहल्ला गंगानगर निवासी युवती प्रियंका दिवाकर (18) पुत्री रामजीलाल दिवाकर मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर में झाड़ू लगा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान सीढ़ियों के पास निकले सर्प ने युवती को डंस लिया। सर्प के डंसने से युवती अचेत हो गई और पास में ही सर्प भी मर गया। जानकारी पर परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल आसपास के बायगीरों को दी। सूचना मिलते ही बायगीरों ने मौके पर पड़े काले सर्प को एक डिब्बे में बंद कर दिया। युवती को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी और युवती की मौत हो गई। बताते हैं कि युवती को काटने के बाद काला सर्प की भी मौत हो गई। युवती के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एका। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित ऊदल सिंह और अखिलेश को मंगलवार को फरीदा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विगत सात मई को थाना एका के गांव सेउड़ी में जमीन के विवाद में सतेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह फावड़ा लगने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed