फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Samman Nidhi will reach the bank accounts of 2.41 lakh farmers of the district today

Firozabad News: जिले के 2.41 लाख किसानों के बैंक खातों में आज पहुंचेगी सम्मान निधि

Fri, 01 Aug 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will reach the bank accounts of 2.41 lakh farmers of the district today
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त का हस्तांतरण शनिवार दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस समारोह के दौरान जारी करेंगे। दोपहर 11 बजे से आयोजित होेने वाले कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी नौ ब्लॉकों के साथ मंडी समिति प्रांगण एवं विकास भवन प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले के दो लाख 41 हजार 209 किसानों के बैंक खातो में 48 करोड़ 24 लाख 18 हजार रुपये जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर मौजूद रहने वाले जिले के किसानों को तकनीक जानकारी भी दी जाएगी। यह उनकी फसलों के लिए काफी लाभकारी होगी। इस समारोह के दौरान किसानों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि को उनके खातों में भेजने का काम शनिवार 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed