{"_id":"68bf1c7f4857717a7f0e5b05","slug":"samadhan-diwas-only-5-out-of-48-complaints-were-resolved-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-155774-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : 48 में से मात्र 5 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : 48 में से मात्र 5 शिकायतों का निस्तारण
Mon, 08 Sep 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याऐं सुनते अधिकारी
- फोटो : samvad
सिरसागंज। आमजन को सुलभ तरीके से न्याय मिल सके इसके लिए तहसील और थाना स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। इसका कारण यह है कि समाधान दिवस में आने वाले 80 फीसदी मामले जमीन के विवाद से आ रहे हैं। सोमवार को सिरसागंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतों में महज 5 शिकायत का ही आलाधिकारी निस्तारण कर सके। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण चार्जशीट देने का निर्देश दिया।
फरियादी प्रेमचंद्र ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर रसूखदार लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार और थाना प्रभारी की एक संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। बताते हैं कि मामले का निस्तारण भी कराया गया। शिकोहाबाद क्षेत्र के किसानों का ट्रैक्टर की हेराफेरी का मामला समाधान दिवस में पहुंचा। जहां किसानों ने एसएसपी से इस मामले में वांछित दो अन्य अभियुक्तों को पकड़ने की गुहार लगाई। समाधान दिवस में अधिवक्ताओं का समूह भी एकत्रित होकर पहुंचा। हिरासत के दौरान दो युवकों से न्यायिक कर्मचारियों द्वारा हाथापाई किए जाने के मामले में ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी ने जांच की बात कही। ग्राम वीरई जहानाबाद के सुनील कुमार ने बारिश में कच्चा मकान गिरने की शिकायत करते हुए आवास की गुहार लगाई। डीएम ने एसडीएम और बीडीओ की टीम गठित कर यथासंभव मदद दिलाई का आश्वासन दिया।
महिला उषा देवी ने मां वैष्णो देवी हास्पिटल में इलाज के नाम पर उससे अधिक पैसे वसूलने की शिकायत की। कहा कि उसका हेल्थ इंश्योरेंस है लेकिन अनुरोध करने के बावजूद उसे इलाज से संबंधित फाइल नहीं दी गई और इसके बजाय उससे और पैसे की मांग की जा रही है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट देने को कहा ताकि महिला को न्याय मिल सके। अन्य मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को ठीक ढंग से कार्य न करने के कारण व लापरवाही बरतने की शिकायत पर चार्जशीट देने को कहा।
विज्ञापन
टूंडला में 27 पांच शिकायतों का निस्तारण
टूंडला। तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अंकित वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए निराकरण कराया। एसडीएम ने बताया कि कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की रहीं। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, एसडीओ दुष्यंत कुमार, पूर्ति निरीक्षक अरविंद यादव उपस्थित रहे। संवाद