{"_id":"5df3d8138ebc3e881c6b8b31","slug":"sallery-cut-firozabad-news-agr419932496","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ, डीएसओ और पूर्ति निरीक्षक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ, डीएसओ और पूर्ति निरीक्षक का वेतन रोका
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यक्रमों की खराब प्रगति एवं लापरवाही के चलते कई विभागाध्यक्षों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमओ, डीएसओ, पूर्ति निरीक्षक, एक्सईएन विद्युत, एई सिंचाई एवं यूनानी अधिकारी का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार समीक्षा की। डीएम ने आयुष्मान योजना के कार्ड वितरण की धीमी गति, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचने एवं संस्थागत प्रसव जैसे मामलों में लापरवाही मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके दीक्षित से स्पष्टीकरण देने को कहा।
आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति नहीं मिलने एवं निलंबित दुकानों के प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर डीएसओ राजेश कुमार से भी जवाब मांगा। उन्होंने शिकायतों के मद्देनजर पूर्ति निरीक्षक जसराना का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक पर डीलरों के विरुद्व शिकायतों की जांच में लापरवाही का आरोप था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान बगैर सूचना अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन विद्युत, एई सिंचाई एवं जिला यूनानी चिकित्साधिकारी का वेतन काटने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ नेहा जैन, डीडीओ अरविंद चंद जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित कर कहा कि हाल ही विभिन्न क्षेत्रों में लगे जन कल्याण कैंप के दौरान भरवाए गए विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्रों की जांच व अग्रिम कार्रवाई यथाशीघ्र पूर्ण कराई जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।