फिरोजाबाद। हिमायूंपुर नगला पचिया और गली बौहरान स्थित फाटक में लिंक गली के निर्माण को लेकर मेयर नूतन राठौर द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों के साथ क्षेत्रीय जनता भी मौजूद थी। जर्जर गलियों से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत होती थी। भूमि पूजन के दौरान मेयर नूतन राठौर ने बताया कि हिमायूंपुर नगला पचिया में सियाराम से दीपक चक और बृजमोहन से सोवरन चक तक गली काफी जर्जर थी। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इन दोनों गलियों का निर्माण 14.50 लाख से कराया जाएगा।
वहीं गली बौहरान स्थित फाटक के अंदर मुन्नालाल के मकान से अमर बैंगिल स्टोर तक एवं लिंक अतिरिक्त क्षतिग्रस्त गलियों में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए 16.8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान मेयर नूतन राठौर द्वारा कार्यदायी संस्था को आदेश दिए कि वह निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करें। शिकायत आने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान परवेज अंसारी, आशीष यादव, बृजेश प्रधान, मनीष कुमार राठौर, बलवंत सिंह धाकरे, प्राची सेठ, विशाल सक्सेना, दीपक राठौर, ज्ञानेंद्र सक्सेना, बंटी कुशवाहा, अतुल गुप्ता, अमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।