फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sachin ruptured 'We Want Justice' ... the voice

सचिन के लिए उठी ‘वी वांट जस्टिस’... की आवाज

Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sachin ruptured 'We Want Justice' ... the voice
सचिन के लिए उठी ‘वी वांट जस्टिस’... की आवाज - फोटो : अमर उजा‍ला
दवा कंपनी के मैनेजर सचिन ठाकुर की हत्या के बाद पूरा शहर न्याय मांगने के लिए सड़कों पर उतर आया। सोमवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोग सचिन को श्रद्धाजंलि देने के लिए आए। मौन रहकर पुलिस की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कैंडल मार्च मृतक के दुली मोहल्ला स्थित निवास से शरू हुआ। जो गंज मोहल्ला, सेंट्रल चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा होते हुए कैंडल मार्च सुभाष तिराहे पर संपन्न हुआ। बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं भी कैंडल मार्च का हिस्सा बनीं। इस दौरान लोगों की आंखें नम दिखीं। भरे बाजार में सन्नाटा बना रहा। हाथों में तख्तियां और बैनर थामे चल रहे संगठनों के लोग सचिन के लिए न्याय की मांग करते नजर आए। ‘वी वांट जस्टिस’, सचिन को न्याय दो... आदि नारे लगाए। एमआर एसोसिएशन के लोग भी अपने साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। करीब डेड़ किमी. तक पैदल ही चले। मार्च में नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, बसपा नेता खालिद नसीर, सपा नेता कुंवर विवेक जैन, यश गर्ग, हेमंत मित्तल, प्रशंात शर्मा, जीतू अग्रवाल, रन्नू जैन, अंबर जैन ,उपेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सर्वण संगठन ने पुलिस के व्यवहार की निंदा की
फीरोजाबाद। अखिल भारतीय सवर्ण संगठन और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अलग-अलग स्थानों पर बैठक हुई। वक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर सचिन उर्फ यशवीर सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय सवर्ण संगठन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आनंद पाल सिंह तोमर ने पुलिस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मनोज चंदेल बाबा, संजय श्रोती, अभिषेक सिंह, मोनू ठाकुर, जगदीश सारस्वत आदि मौजूद थे। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जैननगर स्थित ठा. शिवकुमार सिंह के आवास पर की गई। जिलाध्यक्ष ठा. एमपी सिंह, अमित सिंह, नगेंद्र सिंह, विवेक जादौन, सुनील सिंह, अनिल सिंह, रघुराज सिंह, आरडी सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed