{"_id":"5ff9f4db8ebc3e30ce231861","slug":"s-t-p-plant-firozabad-news-agr4757106116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दी अनुमति, कार्यदाई संस्था द्वारा शुरु किया गया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दी अनुमति, कार्यदाई संस्था द्वारा शुरु किया गया कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कन्हैयानगर से गांव बासठ और सोफीपुर में बने एसटीपी प्लांट तक अंडर ग्रांउड बिजली की केबल डालने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने कार्यदाई संस्था को अनुमति दे दी है। विभाग की अनुमति मिलने के साथ ही कार्यदाई संस्था ने काम शुरू कर दिया है। अनुमति न होने के कारण पिछले तीन दिनों से काम रुका हुआ था।
जल निगम की ओर से गांव बासठ और सौफीपुर के पास एसटीपी प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्लांटों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए कन्हैयानगर स्थित बिजली घर से अंडर ग्रांउड केबल डालने का काम कार्यदाई संस्था की ओर से किया जा रहा है। कार्यदाई संस्था ने केबल डालने का काम तो शुरू कर दिया था। लेकिन खुदाई से पूर्व नगर निगम से अनुमति नहीं ली थी।
इस कारण तीन दिन पहले वार्ड नंबर 18 के पार्षद प्रतिनिधि संजय गोरख व वार्ड नंबर 19 के पार्षद देवेंद्र कुशवाहा ने क्षेत्रीय लोगों के साथ विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। नगर निगम अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। क्षेत्रीय पार्षदों का कहना था कि जो सड़क छह माह पूर्व बनी थी। उस सड़क को कार्यदाई संस्था अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए खोद रही है। इससे सड़क खराब हो रही थी। एक्सईएन अतुल पांडेय ने बताया कि केबल डालने के लिए कार्यदाई संस्था को अनुमति दे दी गई है। अनुमति न होने के कारण तीन दिन से कार्य रुका हुआ था।