{"_id":"5db821a7a7c1ce9496ed030016e6301d","slug":"rules-aside-to-shift-the-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रख शिफ्ट किया टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रख शिफ्ट किया टोल प्लाजा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनएचएआई ने टूंडला से आगरा की ओर हाईवे पर मुहम्मदाबाद के पास टोल प्लाजा को नियमों के विरुद्ध शिफ्ट किया है। अधिकारियों ने पूरी मनमानी की और मानकों को ताक पर रख दिए। ठेकेदार हजारों वाहन चालकों की जेब पर डाका डालकर हर रोज हजारों रुपये की अतिरिक्त अवैध कमाई शुरू कर दी। जिस सुविधा के नाम पर वाहन चालकों से वसूली की जा रही है, उसके बदले उन्हें गालियां और धमकियां दी जा रही हैं। दबंगई के बल पर चुंगी शुल्क की तरह से टोला प्लाजा पर वसूली हो रही है। भले ही यह व्यवस्था तीन महीने के लिए है, लेकिन इस बीच लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई का हिसाब कौन लेगा।
बता दें, टूंडला से फीरोजाबाद की तरफ स्थित टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग निगम ने 16 अगस्त को मुहम्मदाबाद पर शिफ्ट कर दिया। इससे आगरा की तरफ से टूंडला और एटा, कासगंज, बरेली, बदायूं की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। नियम के तहत दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 50 किमी की दूरी होनी चाहिए। पहले यह टोल प्लाजा दिल्ली से 225 से किमी की दूरी पर टूंडला पर फीरोजाबाद की ओर नियम के मुताबिक था, लेकिन अब आगरा की ओर कई किलोमीटर पहले ही इसे शिफ्ट कर दिया गया। इससे न सिर्फ टूंडला बल्कि एटा की ओर जाने वाले हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इनसे की जा रही वसूली पूरी तरह से अवैध है। क्योंकि नियम के अनुसार, टोल को कहीं भी शिफ्ट नहीं किया जा सकता। नियम तो यह भी कि टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वालों से टैक्स की वसूली नहीं की जा सकती। मगर टोल पर तैनात बाउंसर आसपास के लोगों से भी जबरन टोल टैक्स वसूल रहे हैं।
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा
रोड टैक्स जमा करने के बाद भी वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाने लगा है। दरअसल, यह टैक्स बेहतर सड़क के साथ-साथ सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर लिया जाता है। इसके बदले टोल प्लाजा पर राहगीरों को विश्राम के साथ-साथ टॉयलेट और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध करानी होती है। मगर, एनएचएआई ने मुहम्मदाबाद पर जो टोल प्लाजा शिफ्ट किया है वहां सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बैरियर लगाकर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा नहीं हटा तो करेंगे आंदोलन
आगरा। हाईवे पर अस्थायी रूप से स्थापित किए गए टोल प्लाजा के विरुद्ध आवाज मुखर होने लगी है। मुहम्मदाबाद के लोगों ने कमिश्नर को समस्या से अवगत कराया। कहा कि लोग टोल प्लाजा और वहां लगने वाले जाम की वजह से पशुओं, ट्रैक्टर आदि को हाईवे के दूसरी ओर खेतों पर नहीं ले जा पा रहे। ग्रामीणों ने कमिश्नर को जाम की फोटो व वीडियो उपलब्ध कराते हुए से टोल हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
उधर, इस टोल प्लाजा से बंद होने के कगार पर पहुंचे होटल-ढाबा मालिक भी लामबंद होने लगे हैं। होटल-ढाबों के आगे वाहनों की कतार लगने से उनका धंधा मंदा पड़ गया है।