{"_id":"68e90384651cc0f1900dd64b","slug":"ruckus-over-dap-scuffle-breaks-out-between-farmers-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-158174-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएपी के लिए हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद किसानों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएपी के लिए हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद किसानों में जमकर मारपीट
Fri, 10 Oct 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
खाद का संकट सांकेतिक फोटो
- फोटो : खाद का संकट सांकेतिक फोटो
- साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर खाद वितरण शुरू होते ही बिगड़े हालात
- सचिव पर चहेतों को खाद देने का आरोप, वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। रबी की फसलों (आलू-गेहूं) की बुवाई के लिए आवश्यक डीएपी की भारी किल्लत ने किसानों को परेशान कर दिया है। इसी किल्लत के कारण शुक्रवार को साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। इससे पहले घाघऊ नगला पांडे और पारौली की समितियों पर भी हंगामा हो चुका है।
शुक्रवार को साधन सहकारी समिति अतुर्रा पर सुबह जैसे ही सचिव ने डीएपी का वितरण शुरू किया, किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले खाद लेने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई, और देखते ही देखते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे समिति परिसर में भगदड़ मच गई।
इस दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामा कर रहे किसानों ने समिति सचिव राजेश कुमार पर चहेतों को खाद देने और मनमानी करने का आरोप लगाया। वहीं, सचिव राजेश कुमार ने अपनी सफाई में कहा कि अत्यधिक भीड़ और लगातार झगड़े-लड़ाई की स्थिति बनने के कारण खाद का वितरण ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान खुद आपस में विवाद करके माहौल बिगाड़ देते हैं, जिससे कामकाज रुक जाता है।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे लोग वहां से भाग चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अतुर्रा की सोसाइटी पर किसानों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष ने थाने में आकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।