फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ruckus in treasury attorneys, clerk beaten

कोषागार में वकीलों का हंगामा, बाबू को पीटा 

Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in treasury attorneys, clerk beaten
कोषागार कार्यालय में क्लर्क को अधिवक्ताओं ने पीटा
जिला प्रशासन की नीतियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वकीलों ने कोषागार में हंगामा किया। लंबे इंतजार के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो उन्होंने तालाबंदी शुरू कर दी। इस पर  अधिवक्ताओं की कर्मचारियों से नोंकझोंक हुई। अधिवक्ताओं ने कोषागार के क्लर्क को पीट दिया। इससे मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांग पत्र लेकर अधिवक्ता कोषागार में तालाबंदी करने पहुंचे। अधिकारियों के न पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वकील तालाबंदी कर रहे थे तभी उर्दू अनुवादक सज्जाद खां से कहासुनी हो गई। पर अधिवक्ताओं ने सज्जाद खां की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख कर्मचारी भी लामबंद हो गए। किसी तरह अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को अलग किया। हंगामे की सूचना पर मटसेना थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बाबुओं ने फोन कर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। मामला बढ़ता देख एसडीएम मुख्यालय सत्यपाल सिंह ज्ञापन लेने जिला कोषागार आफिस पहुंचे। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन की नीतियों और समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने की घटना की निंदा
उर्दू अनुवादक सज्जाद खां की पिटाई के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कार्य का बहिष्कार करते हुए वहां मौजूद एसडीएम सत्यप्रकाश को पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम के द्वारा समझाने पर ही कर्मचारी कार्य पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम को कराया जाएगा अवगत
पूरे मामले से डीएम को अवगत कराया जाएगा। यदि वह अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कहती हैं तो बाबू की ओर से तहरीर दिलवाकर कार्रवाई कराई जाएगी।  

सत्यप्रकाश सिंह एसडीएम, मुख्यालय

बाबू ने की अभद्रता, नहीं की मारपीट
बाबू ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की थी, महज नोंकझोंक हो गई थी। मारपीट नहीं हुई है। जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। बाबू के खिलाफ अधिवक्ता की ओर से तहरीर मटसेना पुलिस को दी है। 
धर्म सिंह यादव, अध्यक्ष बार एसोसिएशन फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed