{"_id":"6605ba9efa9dfaeece00e244","slug":"ruckus-among-family-members-after-death-of-youth-injured-in-accident-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-121235-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हादसे में घायल युवक की मौत के बाद परिजन का हंगामा
Fri, 29 Mar 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। पांच दिन पूर्व आगरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्रों के उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र का आगरा में इलाज चल रहा है। कार चालक को पुलिस द्वारा पैसा लेकर छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए परिजन ने गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए बृहस्पतिवार शाम जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजन को समझाकर शांत कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गोला निवासी 42 वर्षीय प्रेमकिशोर 23 मार्च की शाम छह बजे एत्मादपुर से होली का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ बेटा मनोज कुमार (10) भी था। जैसे ही वे गांव जाने के लिए कट से मुड़े तभी बाइक में पीछे तेजगति से जा रही कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके एकत्रित लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इसके साथ ही घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान प्रेमकिशोर की मौत हो गई। शाम को शव गांव पहुंचा तो परिजन ने वाहन चालक के पकड़े जाने के बाद पुलिस पर उसे पांच लाख रुपये लेकर छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। देर शाम तक चले हंगामे के बीच पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी थी, ऐसे में गाड़ी जब्त करते हुए चालक को जमानत पर छोड़ दिया था। मामले में आज मुकद्दमा दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।