फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RTPCR investigation report coming in five days

पांच दिन में आ रही आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
RTPCR investigation report coming in five days
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग पर पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कोरोना की जांच सही समय पर नहीं आ पा रही है। सैंपल देने के पांच दिन बाद कोरोना की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीज बिल्कुल ठीक होता जा रहा है। या फिर स्थिति और गंभीर होती जा रही है। वहीं, जांच कराने के बाद व्यक्ति सभी स्थानों पर घूमता है, जो रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक कई लोगों को संक्रमित कर चुका होता है। इसी लापरवाही से जनपद में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की पहली लहर पूरी तरह काबू में थी। अब स्थिति बिल्कुल विपरीत दिख रही है। किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस हो रहे हैं। वह कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करा रहा है तो उसकी रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए बड़ी संख्या में सैंपल प्रतीक्षा सूची में रखे हैं। पहले जांच की दूसरे या तीसरे दिन रिपोर्ट का पता लग जाता था। मगर पांच से छह दिन बाद भी रिपोर्ट का पता नहीं लग पा रहा है। रिपोर्ट देरी से आने के कारण लोगों को लंबे समय तक तनाव में रहना पड़ता है। रिपोर्ट का इंतजार करते कई मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है। जनपद में तीन हजार से अधिक कोरोना की जांच लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed