फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rs 9.13 crore will be spent on development works in industrial area

Firozabad News: औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 9.13 करोड़

Wed, 20 Nov 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.13 crore will be spent on development works in industrial area
फिरोजाबाद। उद्यमियों की मांग पर यूपीसीडा ने अवस्थापना एवं जनहित सुविधा से जुड़े करीब 9.13 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। 205 औद्योगिक एवं 400 से अधिक आवासीय सेक्टर वाले यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में समुचित विकास कार्यों के लिए करीब 9.13 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। उद्यमियों की मांग पर यूपीसीडा निदेशालय द्वारा उक्त सभी कार्यों के लिए जरूरी धनराशि क्षेत्रीय कार्यालय आगरा को अवमुक्त करा दी गई है। प्रस्तावित कार्यों में प्रमुख रूप से औद्योगिक आस्थान की चार दीवारी की रंगाई-पुताई व पेंटिंग, साइड पटरी व संपर्क मार्ग की पुलिया पर रंगीन इंटरलॉकिंग के अलावा आस्थान का मानचित्र व इकाइयों की लोकेशन आदि कार्य पूरे कराए जाने हैं। उद्यमी संगठन द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से कार्य योजना स्वीकृति पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

----
आस्थान में होने वाले प्रमुख कार्य
-आस्थान के संपर्क मार्ग संख्या 2, 5, 8 और नौ का नवीनीकरण कार्य
-इंडस्ट्रीरियल एरिया की सड़कों के सहारे जलभराव की समस्या का निदान
-औद्योगिक आस्थान में यूपीसीडा का प्रशासनिक भवन निर्माण
-औद्योगिक आस्थान के चौराहों पर इकाइयों की लोकेशन के लिए बोर्ड लगेंगे
-आवासीय सेक्टर में सीवर लाइन, पेयजल लाइन आदि की स्थापना
----
उद्यमियों की मांग पर करीब 9.13 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी मिल गई है। इनमें कई कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हो चुके हैं। आवश्यक धनराशि मिल चुकी है, ऐसे में कई विकास कार्य चलन में हैं।
विज्ञापन

सीके मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी यूपीसीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed