{"_id":"66f20d7ef6ed6b05270dff65","slug":"rs-78-crore-demanded-for-repairing-dilapidated-buildings-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-133907-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए मांगे 7.8 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए मांगे 7.8 करोड़ रुपये
Tue, 24 Sep 2024 06:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प के लिए नगर निगम प्रशासन ने शासन को सात करोड़ से ज्यादा की कार्य योजना मंजूरी के लिए भेजी है। निगम सूत्रों के मुताबिक पूर्व में भेजी गई कार्ययोजना में संशोधन किया गया है।
नगर निगम के कर विभाग,जन्म-मृत्यु विभाग के अलावा लेखा एवं रिकार्ड रूम,महापौर कक्ष का भवन पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प के लिए वर्षाकाल से पूर्व जुलाई में करीब 5 करोड़ की कार्य योजना मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई थी। उक्त कार्ययोजना को शासन ने हरी झंडी नहीं दी। अब संशोधित कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। दोबारा भेजी गई करीब 7.8 करोड़ की कार्य योजना की मंजूरी के लिए निगम प्रशासन द्वारा ठोस पैरवी की जा रही है। मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह के मुताबिक निगम के जर्जर भवनों की मरम्मत व जीर्णोद्धार पर फोकस है। उम्मीद है कि संशोधित कार्ययोजना को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।