{"_id":"5762cd174f1c1b387a11b831","slug":"rpf-launched-a-campaign-to-alert-the-jhrkhuranon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों से सचेत करने आरपीएफ ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों से सचेत करने आरपीएफ ने चलाया अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया
जहरखुरानी की वारदातों को रोकने के लिए गुरुवार को आरपीएफ ने यात्रियों को जागरूक किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों को पेंफ्लैट वितरित कर हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी।
त्योहारों पर जहरखुरानी की वारदातों को रोकने के लिए आरपीएफ अर्जुन सिंह यादव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी ने सिपाहियों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को पेंफ्लैट का वितरण कर जहरखुरानों से सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने यात्रियों से संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर हेल्प लाइन नंबर 182 पर सूचना देने को कहा। वहीं संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर टीटीई, रेलवे सुरक्षा बल के जवान अथवा आरपीएफ को सूचना देने को कहा। इस दौरान आरपीएफ के नीरज त्यागी, उमेश कुमार, हेमेंद्र शर्मा, आरएन त्रिपाठी, अनिकेश यादव आदि मौजूद रहे।