{"_id":"6751f22090f7f5b0e50530d4","slug":"roundabouts-will-be-built-at-three-intersections-service-roads-will-be-finished-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-138359-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीन चौराहों पर बनेंगे गोल चक्कर, सर्विस रोड होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीन चौराहों पर बनेंगे गोल चक्कर, सर्विस रोड होगी खत्म
Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांचनगरी में जाम की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने पहल की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए गए प्लान के तहत हाईवे से लगे जैन मंदिर चौराहे की सर्विस रोड को समाप्त किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल साइड को वेडिंग जोन में तब्दील किया जाएगा। बोधाश्रम, कोटला चुंगी, क्लब चौराहे पर गोल चक्कर बनेगा। इससे वाहन चालक गलत दिशा में वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। शहर की यातायात व्यवस्था 33 करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं सुधर सकी हैं। शहर के प्रमुख चौराहे जैन मंदिर पर डग्गामार वाहन मनमानी कर रहे हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है। इन डग्गामार वाहन व ऑटो ई रिक्शा के कारण ही प्रमुख चौराहे जाम की चपेट में घिरे रहते हैं। बृहस्पतिवार को डीएम रमेश रंजन नगर निगम के आईटीएमएस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कैमरों से सभी चौराहे के हाल को देखा। इसके बाद प्रमुख चौराहों पर भी गए। उन्होंने जाम पर नाराजगी जताई। कहा कि चौराहों को जल्द अतिक्रमण मुक्त करें।
उन्होंने जैन मंदिर और गांधी पार्क के आसपास ई-रिक्शा व टेंपो आदि के ठहराव को जरूरी स्थलों के बारे में भी सुझाव लिए। जैन मंदिर चौराहे की सर्विस रोड को दोनों तरफ से हट जाए तो जाम काफी कम होगा। इसके साथ ही अस्पताल परिसर के अंदर की बाउंड्री की ओर ई रिक्शा व ऑटो को खड़ा कराया जाए। वहां पर वेडिंग जोन बनाने को कहा। बाजार की ओर जाने वाले ई रिक्शा आदि को गांधी पार्क पर खड़ा किया जाए, जिससे बाजार में जाम न लगे। वहीं क्लब चौराहा, बोधाश्रम, कोटला चुंगी पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए तीनों चौराहों पर गोल चक्कर बनवाने को कहा।
उन्होंने नगर आयुक्त, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ के अलावा यातायात पुलिस से जाम की स्थिति से निपटने को कार्ययोजना बनाने व त्वरित लागू किये जाने को कहा। डीएम के साथ नगर आयुक्त ऋषि राज, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, अपर आयुक्त अब्बास नकवी, एआरटीओ सुरेश चंद्र यादव, सहायक आयुक्त निहाल चंद आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
आईटीएमएस पर चालान की स्थिति को भी जाना
डीएम रमेश रंजन ने आईटीएमएस के तहत किए जाने वाले चालान कम होने के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां से चालान काफी संख्या में हुए हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान कम किए गए हैं। वहीं कंपनी के प्रतिनिधि ने डीएम से स्टाफ के कम होने की बात कही। कहा कि महज दो लोग का स्टाफ हैं, इसके कारण काम में दिक्कत आती हैं।