{"_id":"2ccd3651eac271ca42f9529c373e8834","slug":"robbery-jwellers-home-in-ganesh-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश नगर में ज्वैलर्स के घ्ार डाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश नगर में ज्वैलर्स के घ्ार डाका
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पाश कालोनी गणेश नगर में प्रमुख ज्वैलर्स के यहां बदमाशों ने गुरुवार सुबह धावा बोल दिया। ज्वैलर्स की पत्नी को काबू में कर मुंह दबा दिया। विरोध करने पर उनके सात वर्षीय पुत्र की गर्दन पर चाकू रख दिया। किसी तरह हिम्मत दिखाकर ज्वैलर्स ने रिवाल्वर से फायरिंग की तो बदमाश भाग खड़े हुए। वह हजारों की नकदी और आभूषण ले गए। पुलिस और डाग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र की गणेश नगर योगेश पोरवाल की सदर बाजार में सीबी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात वह पत्नी कमलेश और सात वर्षीय पुत्र देव पोरवाल के साथ सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे कमलेश पोरवाल चाय बनाने के लिए किचन में पहुंची तो वहां का दरवाजा खुला देख उन्होंने शोरगुल कर दिया और कमरे की तरफ दौड़ लगा दी। तभी दो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। उनका मुंह दबा दिया। इस बीच उनका पुत्र देव आया तो एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। तभी योगेश की आंख खुल गई उन्होंने घर में बदमाशों को देख लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इससे लुटेरों को पैर उखड़ गए और वह भाग खड़े हुए। योगेश ने बताया कि भागने से पहले बदमाश 18 हजार रुपये, पत्नी के गले से चेन और मोबाइल लूटकर ले गए हैं। सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल को डाग स्क्वायड की टीम भी आ गई। बदमाश साथ में लाए गए कैंची और चाकू को छोड़ गए।
चालक के कमरे में छिपे थे
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो दूसरी मंजिल पर बने चालक भूरी के कमरे से पुलिस ने पेय पदार्थ की बोतल के साथ केले बरामद किए। अनुमान है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पूर्व कोठी के आंगन में रखे फ्रिज से सामान निकाल था।
विज्ञापन
सीड़ी लगाकर किया था प्रवेश
जिस स्थान पर योगेश पोरवाल की कोठी बनी है, उसके पीछे भाजपा नेता के प्लाट हैं। बदमाशों ने यहां से सीड़ी लगाकर कोठी के अंदर प्रवेश किया था। किचन के दरवाजे में लगे बोल्ट को खोलकर अंदर प्रवेश किया।
फायरिंग करते हुए भागे बदमाश
पीड़ित योगेश की माने तो वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने कई राउंड गोली भी चलाई थी।
महिला के साहस से बची बड़ी वारदात
बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे लेकिन कमलेश के सहास से बड़ी वारदात बच गई। महिला किचन से शोर मचाते हुए निकली तो परिवार में जगार हो गई। महिला को बदमाशों ने जब दबोचा लिया था तब कमलेश ने दो बदमाशों से मुकाबला किया। महिला तब असहाय हो गई जब तीसरे बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया। इस बीच एक बदमाश ने महिला के पुत्र देव के गर्दन पर चाकू लगा दिया था।