{"_id":"3a6febcaafc7606501d78a3e148e95b5","slug":"robbery-in-knhayanagr-sntnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैयानगर-संतनगर में डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैयानगर-संतनगर में डाका
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। बदमाशों ने सोमवार रात लाइन पार और दक्षिण थाना क्षेत्र के दो
विज्ञापन
स्थानों पर डाका डाला। लूटपाट के विरोध पर दंपतियों की पिटाई कर दी।
क्षेत्र में जगार होने पर बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बदमाश
हजारों के आभूषण और नकदी लूट कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे बसे मोहल्ला कन्हैयानगर निवासी खूबेंद्र सिंह पुत्र प्रेमरूप पत्नी सर्वेश कुमारी के साथ घर पर थी। देर रात पांच बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे। तभी दंपति जाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर मोहल्ले में जगार हो गई। बदमाशों के होने की सूचना पर खूवेंद्र के पड़ोसी छदामीलाल ने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की पिटाई से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर स्थित लाखन सिंह जूनियर हाईस्कूल में विनोद कुमार चौकीदार है। यहीं वह अपने परिवार के साथ रहता है। देर रात बदमाशों ने स्कूल में धावा बोल दिया। विरोध पर विनोद को पीटा। वहीं बीचबचाव कराने पर विनोद की पत्नी को भी पीटा। बदमाश विनोद के घर में रखे करीब पांच हजार रुपये और 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। बाद में, शोरगुल पर क्षेत्र में जगार हो गई और लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
रात को गश्त करने भी नहीं आती पुलिस
सोमवार रात कन्हैयानगर में हुई वारदात के बाद क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नई आबादी होने के बाद भी क्षेत्र में पुलिस गश्त को नहीं आती। पिछले कई दिनों से बदमाशों की चहलकदमी देखी जा रही थी। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो खूवेंद्र के यहां घटना नहीं होती।
मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी लोकेंद्र शाहू नारखी ब्लाक में कंप्यूटर ऑपरेटर है। सोमवार को वह अपने आवास का ताला लगाकर बाहर गए थे। देररात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और आभूषण पार कर दिए। मंगलवार सुबह जगार होने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने लोकेंद्र को जानकारी दी।