फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Robbery exposed from the house of Saraf artisan

सर्राफ कारीगर के घर से हुई लूट का खुलासा

Thu, 03 Mar 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery exposed from the house of Saraf artisan
पुलिस द्वारा पकड़े गये लुटेरे। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। 12 फरवरी को खतराना मोहल्ला में सुनार (सर्राफ कारीगर) को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा बुधवार को एसओजी और शिकोहाबाद पुलिस ने संयुक्त रुप से किया। पुलिस ने चार लुटेरों और चारी का माल खरीदने वाले स्वर्णकार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लुटेरों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, लूटे गए आभूषण, दो तमंचे, पांच कारतूस, एक चाकू, बाइक और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह और सीओ अनिवेष कुमार ने बताया कि 12 फरवरी की रात में खतराना मोहल्ला निवासी सुनार पवन के सिर में डंडा प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर लुटेरे घर से मोबाइल, नकदी और आभूषण लूट कर ले गए थे। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। बुधवार सुबह टीम ने रामलीला ग्राउंड के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त असलहा व एक मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा सुनार के घर लूट करने से पहले कई दिन रेकी की गई। लूट को अंजाम देने के बाद लूटा गया माल मक्खनपुर के एक स्वर्णकार को बेचा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में देव यादव उर्फ यदुकेश और पवन ने रेकी की। देव ने उन्हें तमंचे उपलब्ध कराए। लुटेरों ने लूटे गए सामान को मक्खनपुर के सुनील को बेचा था। पकड़े गए लुटेरे मनोज निवासी रुपसपुर, देव यादव उर्फ यदुकेश नगला कल्यानी खैरगढ़, पवन निवासी बझेड़ा जसराना, पंकज निवासी नगला गोकुल जसराना, सुनील निवासी मक्खनपुर को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed