{"_id":"5f5fa5db8ebc3e5aa6449618","slug":"robber-arrest-firozabad-intercontinental-robbers-auto-robbers-firozabad-news-agr4591781124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, चोरी की गई कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, चोरी की गई कार बरामद
विज्ञापन
शिकोहाबाद अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करते हुए सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुरी चौराहे अंडर पास से चार दिन पूर्व चोरी हुई कार समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया है। ये वाहन चोर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।
सीओ बल्देव सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील तोमर रविवार रात करीब दस बजे मैनपुरी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी स्विफ्ट डिजायर कार सवार लोगों ने कार अंडर पास के नीचे खड़ी कर ली। संदेह होने पर प्रभारी निरीक्षक कार के पास पहुंचे तो उसमें बैठे लोग भागने लगे।
घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवकों ने बताया कि कार चार दिन पूर्व शिकोहाबाद से चोरी की थी। कार रुकनपुरा निवासी मोहम्मद नईम की है, जो दस सितंबर को चोरी हुई थी। सीओ ने बताया कि ये अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
पकड़े चोरों के नाम जगदीश अहिरवार पुत्र श्यामलाल अहिरवार निवासी शिक्षक कॉलोनी गली नंबर तीन मोहन गिरि थाना देहात विदिशा मध्यप्रदेश और शंकर पुत्र महावीर निवासी बामौर जैतपुर बामार रोड लोठी माता वाली गली जिला मुरैना मध्यप्रदेश बताया है।