{"_id":"579218b94f1c1bc148c4bcd6","slug":"roadways-staff-disputes-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों में विवाद, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों में विवाद, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में हंगामा हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह वर्कशाप में चालक और एक बाबू में विवाद हो गया। दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गये। हंगामे के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। इस पर अतिरिक्त फोर्स बुलाकर चार लोगों को थाने ले जाया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी की गई। मामले में दो लोगों के खिलाफ झगड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है।
रोडवेज वर्कशाप परिसर में शुक्रवार सुबह तकरीबन सात बजे रोडवेज के बीसी रवींद्र सिंह और चालक संदीप के बीच विवाद हो गया। दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और हंगामा होने लगा। जानकारी पर कर्मचारी नेता सत्तार अहमद और प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए। तभी स्टेशन इंचार्ज मोती सिंह राना ने थाने में फोन कर रोडवेज परिसर में हंगामा होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर कर्मचारी पुलिस से उलझ गये। इस पर सूचना देकर क्यूआरटी फोर्स को बुला लिया गया। फोर्स आने पर सत्तार अहमद, प्रदीप यादव, सुबोध पाठक और कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया गया। बाद में सत्तार अहमद और प्रदीप यादव को छोड़ दिया गया। दोनों नेताओं के वापस लौटने पर कर्मचारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपने दोनों साथियों को छोड़ने की मांग की।