फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways staff disputes, uproar

रोडवेज कर्मचारियों में विवाद, हंगामा 

Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Roadways staff disputes, uproar
रोडवेज वर्कशॉप में हंगामा हो गया
 रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह वर्कशाप में चालक और एक बाबू में विवाद हो गया। दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गये। हंगामे के साथ ही दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई। इस पर अतिरिक्त फोर्स बुलाकर चार लोगों को थाने ले जाया गया। इसके विरोध में कर्मचारियों द्वारा नारेबाजी की गई। मामले में दो लोगों के खिलाफ झगड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशाप परिसर में शुक्रवार सुबह तकरीबन सात बजे रोडवेज के बीसी रवींद्र सिंह और चालक संदीप के बीच विवाद हो गया। दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और हंगामा होने लगा। जानकारी पर कर्मचारी नेता सत्तार अहमद और प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए। तभी स्टेशन इंचार्ज मोती सिंह राना ने थाने में फोन कर  रोडवेज परिसर में हंगामा होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप पर  कर्मचारी पुलिस से उलझ गये। इस पर सूचना देकर क्यूआरटी फोर्स को बुला लिया गया। फोर्स आने पर सत्तार अहमद, प्रदीप यादव, सुबोध पाठक और कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया गया। बाद में सत्तार अहमद और प्रदीप यादव को छोड़ दिया गया। दोनों नेताओं के वापस लौटने पर कर्मचारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपने दोनों साथियों को छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed