{"_id":"66d4c627fe4ba1505c059564","slug":"roadways-bus-rams-into-dumper-parked-on-highway-seven-injured-including-driver-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-132471-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी रोडवेज बस, चालक सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी रोडवेज बस, चालक सहित सात घायल
Mon, 02 Sep 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर टोल प्लाजा के निकट खड़े डंपर में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक सहित सात यात्री घायल हो गए। हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया।
रविवार दोपहर करीब एक बजे मथुरा डिपो की बस सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री थे। बस टूंडला से निकलकर जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंची तभी हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। पुलिस ने हाईवे एंबुलेस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे से लगा जाम खुलवाने के लिए क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि हादसे में चालक, क्लीनर सहित सात यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में बस चालक लोकमणि निवासी गांव नबादा थाना हाईवे, मथुरा, बस कंडेक्टर सोनू निवासी नगला बरी, थाना न्यू आगरा, आगरा, सनी यादव व अजय कुमार निवासी गांव मितावली थाना एत्मादपुर, आगरा, अजय कुमार, कृष्णकांत निवासी गांव दतावली थाना मटसेना फिरोजाबाद, शिवशांत निवासी गांव हरदासपुर थाना मटसेना घायल हुए हैं।