फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roadways bus hits Kanwariyas; four injured.

Firozabad News: रोडवेज बस ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 23 Aug 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits Kanwariyas; four injured.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
खैरगढ़। श्रावण मास के सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे चार कांवड़िये शुक्रवार रात रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव खैय्यातान थाना खैरगढ़ निवासी बंटू उर्फ रूपराम अपने साथी अमन, दिनेश चंद्र और महेश चंद्र के साथ हरिद्वार से 31 लीटर की कांवड़ लेकर लौट रहे थे। शुक्रवार रात नरोरा घाट के समीप पहुंचने पर पीछे से आती रोडवेज बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में बंटू उर्फ रूपराम, अमन, दिनेश चंद्र और महेश चंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने घायलों को नरोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद कांवड़ियों ने कुछ देर विश्राम किया और फिर अपनी यात्रा शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed