फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roads of new population will be built with eight crore rupees

आठ करोड़ रुपये से बनेंगी नई आबादी की सड़कें

Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Roads of new population will be built with eight crore rupees
रफ़रोजाबाद ! बालाजी नगर में कच्ची पडी गालियां और गलियों में जलभराव की स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नई आबादी क्षेत्र के लोगों को अब सड़कों और पानी के लिए अब संघर्ष नहीं करना होगा। नई आबादी वाले क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम ने खाका तैयार कर लिया है। दिसंबर माह से विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। करीब आठ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से नई आबादी और शहर के अन्य मोहल्लों में विकास का पहिया दौड़ेगा। गलियों के निर्माण और पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

नई आबादी की अधिकांश गलियां कच्ची होने के कारण क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से निर्माण की मांग कर रहे हैं। विकास कार्य न होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के साथ पार्षदों ने भी धरना प्रदर्शन किया था। हालांकि बजट का अभाव में नगर निगम के अफसर विकास कार्य नहीं करा पा रहे थे। विगत माह नगर निगम को मिले बजट के बाद अफसरों ने नई आबादी वाले क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होगा विकास
अब्बास नगर, ठारपूटा, भोलेनगर, कन्हैया नगर, कोटला रोड चांदनी धाम मंदिर, अशर्फी नगर, रैपुरा, नगला भाऊ, छपरिया, श्रीराम कॉलोनी, बघेल कॉलोनी, ढोलपुरा, महादेव नगर, नगला पचिया, दुर्गेश नगर, करतार नगर, रानीनगर, बघेल कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पड़ेगी पाइप लाइन
लालपुर नई आबादी, सैलई प्रेमनगर, नगला गुलरिया, नगला विश्नू, नगला भाऊ के साथ अन्य स्थानों पर पाइपलाइन डलवाने के साथ ही नलकूप लगवाए जाएंगे।
वर्जन
गलियों का निर्माण न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत बारिश के दिनों में होती है। निर्माण कार्य कराने के लिए कई बार मांग की गई है।
विमलेश देवी निवासी बघेल कॉलोनी
- गलियां कच्ची होने से साफ सफाई भी नहीं हो पाती है। सड़कें और गलियां बन जाने से क्षेत्र साफ भी रहेगा और बीमारियों से भी बचाव होगा।
शशि देवी निवासी नगला पान सहाय
- लंबे अर्से तक संघर्ष करने के बाद श्रीराम कॉलोनी को नगर निगम में शामिल किया गया। क्षेत्र की कुछ गलियों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य होने से दिक्कत खत्म हो जाएगी।

शिव कुमार राठौर निवासी श्रीराम कॉलोनी
- गलियां कच्ची होने के कारण गंदगी रहती है। रिश्तेदार भी आने से बचते है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होती है। सड़कों का निर्माण होना आवश्यक है।
सुभाष सविता निवासी विजयनगर कोटला रोड
- नई आबादी में विकास कार्य के लिए नगर निगम गंभीर है। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे।
नूतन राठौर मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed