फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Road pits are not filled on the municipal treasury

भरा है नगर निगम का खजाना पर नहीं भरेजा रहे सड़कों के गड्ढे

Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Road pits are not filled on the municipal treasury
गंज मोहल्ला चौराहे से कोटला चुंगी चौराहे तक जगह-जगह खुदा पड़ा मुख्य मार्ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर निगम के खजाने में भरपूर धनराशि होने के बाद भी सुहाग नगरी में विकास कार्यों का पहिया धीमी गति से घूम रहा है। कहीं काम शुरू नहीं हो पाया तो कहीं काम की गति बहुत ही धीमी है। नगर के मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। 14वें वित्त, 15वें वित्त, अवस्थापना निधि के साथ अन्य मदों में नगर निगम के पास वर्तमान में पचास करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि है। बावजूद कार्य नहीं हो रहे। निगम की लापरवाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

14वें वित्त से मिली धनराशि से नगर निगम अभी तक काम पूरे नहीं करा सका है जबकि 15वें वित्त का पैसा नगर निगम को मिल गया है। 14वें वित्त का करीब 40 करोड़ रुपया और 15वें वित्त का करीब 14 करोड़ रुपया नगर निगम के खजाने में है। खजाना भरा होने के बाद भी शहर के मुख्य रास्ते जर्जर हैं।
विज्ञापन

14वें वित्त और 15वें वित्त की धनराशि से नगर निगम ने विकास कार्यों की कार्ययोजना बना कर काम तो शुरू कराए हैं लेकिन अधिकांश कार्यों की गति धीमी है। कार्यों के टेंडर देर से होना, ठेकेदारों द्वारा टेंडर डालने में रुचि न लेने से काम बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम वर्मा - भाजपा पार्षद
राज्य वित्त का पैसा अलग-अलग मद के लिए मिलता है। इस धनराशि से काम भी हो रहे हैं। शहर की स्थिति में पहले से सुधार है आगे और भी सुधार होगा। सभी के सहयोग से ही शहर सुंदर बन सकता है।
उदय सिंह - भाजपा पार्षद (नामित)
मुस्लिम बाहुल्य नई आबादी के क्षेत्रों से लगातार विकास कार्य कराए जाने की आवाज उठाई जा रही है। इन क्षेत्रों में न सड़कें और न ही पानी निकासी के इंतजाम।
इमरान मंसूरी - अध्यक्ष पीस पार्टी
कोटला रोड, सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
कोटला चुंगी चौराहे से बड़ा डाकखाना चौराहे तक और गंज चौराहे पर रास्ते पर सैकड़ों गड्ढे हैं। पूरा रास्ता उबड़-खाबड़ हो चुका है। यह रास्ता शहर के प्रमुख मंदिरों और शिक्षण संस्थाओं के लिए जाता है। महत्वपूर्ण शोभा यात्राएं इसी रास्ते से होकर गुजरती हैं, फिर भी इस मार्ग पर काम शुरू नहीं हो सका है। सर्विस रोड़ पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। आर्य नगर में मुख्य मार्ग पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। लाल गिट्टी डाल कर गड्ढे भर दिए हैं सीमेंट तक नहीं डाला गया है।
वर्ष 2019 के कार्य अभी तक अधूरे
सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा विधानसभा में उठाए गए सवाल पर नगर विकास मंत्री ने सदन में जो जवाब दिया है उसके अनुसार नगर निगम को मिलने वाले दो प्रतिशत स्टांप शुल्क मद से वर्ष 2019 में मंजूर हुए 13 कार्यों में से पांच काम अभी तक अधूरे हैं। इसमें भारत माता पार्क में प्रतिमा परिवर्तन का कार्य भी शामिल है।
सदर बाजार की सड़क अभी तक अधूरी
गांधी पार्क चौराहे से नालबंदान तक सड़क निर्माण का कार्य दीपावली तक पूरा किया जाना था। एक माह बाद होली का त्योहार आने वाला है अभी तक इस सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। फुटपाथ तक अधूरा है।

राज्य वित्त की धनराशि नगर निगम के पास है। 14वें वित्त की धनराशि से मंजूर सभी कार्य चल रहे हैं। जैसे-जसे काम पूरे हो रहे हैं संबंधित संस्था को भुगतान किया जा रहा है। 15वें वित्त की धनराशि से होने वाले कार्यों को भी बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। 15वें वित्त का अधिकांश हिस्सा सॉलिडवेस्ट और पेयजल सुधार कार्यों पर खर्च किया जाना है।
विजय कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed