फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ROAD JAM, water proble, protest

पानी की मांग, सड़क पर उतरी जनता सैलई चौराहा पर लगाया जाम नारेबाजी

Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
ROAD JAM, water proble, protest
बंबा बाईपास सैलई चौराहे पर पानी की समस्या को लेकर जाम लगाती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पिछले नौ दिन से पानी की आपूर्ति न होने से गुस्साए सरजीवन नगर व अंबेडकर पार्क के लोगों ने बंबा बाईपास स्थित सैलई चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

छह हजार की आबादी वाले मोहल्ला सरजीवन नगर, अंबेडकर पार्क क्षेत्र को सम्राट नगर में लगे नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाती है। यह नलकूप पिछले नौ दिनों से खराब है। क्षेत्रीय पार्षद मायादेवी ने इसकी सूचना जलकल विभाग के अधिकारियों को दे दी लेकिन नौ दिन बीतने के बावजूद नलकूप को ठीक नहीं कराया। क्षेत्र में गंगाजल की पाइप लाइन डालने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं की गई।
विज्ञापन

पानी नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने बंबा बाईपास स्थित सैलई चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर एसएचओ रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वासन देेकर जाम खुलवाया। आश्वासन मिलने के बाद जाम लोगों ने जाम खोल दिया। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन को बाध्य होंगे। आक्रोश व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय पार्षद, चंद्रभान, अनीता, विक्की, अजय कुमार, राजेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरजीवन नगर व अंबेडकर पार्क में सप्लाई देने के लिए शनिवार को जेडाझाल की पाइप लाइन में कनेक्शन करा दिया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके बाद क्षेत्र में पानी का संकट नहीं रहेगा।
शिवराज वर्मा सहायक अभियंता जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed