फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Road dug to lay pipe, contractor under investigation

Firozabad News: पाइप डालने के लिए खोदी सड़क, जांच के दायरे में ठेकेदार

Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Road dug to lay pipe, contractor under investigation
फिरोजाबाद। सुहागनगर में सड़क के बीचों बीच पेयजल लाइन डालने एवं सड़क काटने के मामले में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नगर आयुक्त ने बीते मंगलवार को किए निरीक्षण की आख्या तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। सुहागनगर सेक्टर तीन में पेयजल लाइन डाली जा रही है। निगम के एक ठेकेदार को पाइप लाइन डालने को नामित किया गया है। ठेकेदार द्वारा चिहिंत जगह पर पाइप लाइन डालने के कार्य में अनियमितता की शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी। शिकायत के आधार पर नगर आयुक्त ऋषिराज ने बीते मंगलवार को जलकल अफसरों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मुख्य सड़क बीचों बीच खुदी मिली।सड़क को काटने संबंधी शिकायत की भी पुष्टि हुई। जिस पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार की कार्यशैली पर अप्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने अधीनस्थों को निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है। वहीं नगर आयुक्त ऋषिराज के मुताबिक पाइप लाइन डालने के लिए सड़क सहारे कच्ची जगह थी।इसके बावजूद सड़क की खोदाई गलत है। ठेकेदार के विरुद्ध निरीक्षण आख्या तैयार की जा रही है। तदोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



निगम बोर्ड की बैठक आज
नगर निगम बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को जीवाराम हॉल में आयोजित होगी। अपराहन 11:30 बजे आयोजित बैठक को लेकर निगम के हलकों में कर्मचारी जरूरी तैयारी में देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed