फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road, accident, one death, road jaam, firozabad

हादसे में किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 12 Oct 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
road, accident, one death, road jaam, firozabad
जसराना के नगला हंसी पर हुए सड़क हादसे में हुई किसान की मौत पर विलाप करते परिवारीजन एवं लगी भीड़ - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हंसी के पास सोमवार को ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत में किसान की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नगला भाट निवासी खेतपाल शाक्य (55) पुत्र अशर्फीलाल अन्य किसानों के साथ अपने खेत से बैगन बेचने के लिए डीसीएम से बिहार जा रहा था। नगला हंसी के पास शिकोहाबाद की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम पर बैठा खेतपाल गिरकर ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एक घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पाढ़म चौकी पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रंजीत सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने ट्रक और डीसीएम कब्जे में ले लिए हैं। कोतवाल रंजीत सिंह ने बताया कि हादसे में किसान की मौत हो गई है। जाम खुलवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
शिकोहाबाद। एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल ने फिरोजाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोपगढ़ निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह (26) पुत्र विष्णुदयाल सोमवार को बाइक से शिकोहाबाद आ रहा था। आरौंज के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गिर कर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से उसे फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed