{"_id":"5f353f018ebc3e41114e1a2e","slug":"road-accident-firozabad-news-agr454674661","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में पश्चिम बंगाल के दो श्रमिकों की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में पश्चिम बंगाल के दो श्रमिकों की मौत,दो घायल
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे केबाद ट्रामा सेंटर के बाहर मौजूद मृतकों के परिचित व अन्य
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना नसीरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम बंगाल से गुड़गांव जा रहे ऑटो खड़े ट्रक में घुस गया। हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। चिकित्स ने ऑटो चालक सहित दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 53 पर थाना नसीरपुर में बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे उस समय हादसा हुआ जब तेज रफ्तार ऑटो सामने रोड पर खड़े ट्रक में घुस गया। ऑटो चला रहा जुबैर रब्बानी (25) पुत्र खालिदउर्रहमान निवासी पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर थाना कुसमुंडी महीपाल, रूबेल इस्लाम (20) पुत्र हफीजउद्दीन एवं फिरोज अख्तर हुसैन (40) पुत्र हबीबुद्दीन सरकार निवासी वाहडोल थाना ईटाहार जिला उत्तरी दिनाजपुर, मेंहदी हसन (22) पुत्र इलियास हरिरामपुर उत्तरी दिनाजपुर घायल हो गए। हादसा होने के बाद तड़के एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस के साथ ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। अस्पताल में उपचार के दौरान फिरोज अख्तर हुसैन और चालक जुबैल रब्बानी की मौत हो गई। घटना की जानकारी उनके दो साथियों ने परिजनों को दी। हादसे में घायल हुए रूबेल इस्लाम ने बताया कि जुबैल रब्बानी तो हरियाणा के गुड़गांव में ऑटो चलाने का काम करता था। जबकि अन्य साथी दुकानों पर काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। कोरोना संक्रमण के चलते वह ऑटो लेकर सीधे पश्चिम बंगाल चले गए थे, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद वह पश्चिम बंगाल से वापस दस अगस्त को ऑटो के माध्यम से चले थे। बृहस्पतिवार को तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हुआ है इसमें दो साथियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत ही सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाना चाहते थे श्रमिक
फिरोजाबाद। सड़क हादसे में मृत हुए दोनों श्रमिकाें के शवों को उनके दो साथी बिना पोस्टमार्टम के घर ले जाना चाहते थे। उनका कहना था कि उनका ऑटो पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जुबैर इस्लाम ने बताया कि जुबैर रब्बानी ऑटो को चला रहा था। हम तीनों लोग पीछे बैठे हुए थे। आशंका है कि उसे नींद आ गई होगी इसी कारण हादसा हो गया।