फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident

सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत,दो बाइक सवार घायल

Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
road accident
रिंकू- मृतक का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के घुनपई के पास बाइक सवार राजमिस्त्री क ो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार को जिला अस्पताल लाए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा बेटी है।
विज्ञापन

थाना नारखी के नगला पदम निवासी रिंकू (24) पुत्र अमर सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। रविवार को वह इटावा किसी काम से बाइक से गया था।
इटावा से लौटने के दौरान थाना मक्खनपुर के घुनपई के समीप उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण वह रोड के किनारे गिरने के साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मक्खनपुर विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल रिंकू को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार किए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने रिंकू के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक बेटा एवं बेटी हैं। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

दो बाइक सवार आपस में टकराकर घायल
शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित न्यू लक्ष्मी धर्मकांटा के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की पहचान शिकोहाबाद के रहचटी निवासी बंटू पुत्र रामनिवास एवं गंगानगर के निवासी विजय प्रताप पुत्र नेत्रपाल बताई जा रहूी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed