{"_id":"6900d2c08c8ccf877b0eb0c9","slug":"rishiraj-transferred-gunjan-dwivedi-will-be-the-new-municipal-commissioner-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-159484-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऋषिराज का तबादला, गुंजन द्विवेदी होंगी नई नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऋषिराज का तबादला, गुंजन द्विवेदी होंगी नई नगर आयुक्त
Tue, 28 Oct 2025 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- एडीएम न्यायिक संगीता देवी का भी हुआ तबादला, अरविंद कुमार बने नए एडीएम न्यायिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त ऋषिराज का मंगलवार को प्रयागराज तबादला हो गया। उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। निवर्तमान ऋषिराज के स्थान पर जनपद कुशीनगर में तैनात गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद नगर निगम का आयुक्त पद पर भेजा गया है। इनके अलावा एडीएम न्यायिक संगीता देवी का तबादला मुरादाबाद की एडीएम प्रशासन के पद पर हो गया है। उनके स्थान पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी को फिरोजाबाद का नया एडीएम न्यायिक बनाया गया है।
मंगलवार को शासन स्तर से प्रदेश में कई आईएएस व पीसीएस संवर्ग के अफसरों की तबादला सूची जारी की गई। तबादला सूची में नगर आयुक्त ऋषिराज का नाम भी शामिल है। ऋषिराज को प्रयागराज में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर शासन ने कुशीनगर में तैनात गुंजन द्विवेदी को नगर निगम फिरोजाबाद स्थानांतरित किया है। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान नगर आयुक्त ऋषिराज के एक साल,छह माह के कार्यकाल के दौरान शहर में जोनल कार्यालय,पालीवाल हॉल का आधुनिकरण,वर्किंग वुमन हॉस्टल,सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के अलावा बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली। वहीं राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर में कई हरित मार्ग निर्माण एवं सीएम ग्रिड योजना के तहत नालबंदान-रसूलपुर मार्ग का नवीनीकरण भी निवर्तमान आयुक्त के कार्यकाल की उपलब्धि रहा।