फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Reviewed preparations for counting of votes

मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Reviewed preparations for counting of votes
मतगणना की तैयारी को लेकर प्रत्याशी अब उनके एजेंटों के साथ बैठक करते डीएम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को प्रत्याशियों के साथ रिटर्निंग अधिकारियों के साथ दस मार्च को होने वाली मतगणना के संबंध में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना दस मार्च को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। प्रत्याशी एवं गणना एजेंटों को सुबह सात बजे से मतगणना स्थल शिकोहाबाद मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। बिना परिचय पत्र के किसी की एंट्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि पांच विधानसभा क्षेत्रों में 53 प्रत्याशी है। इनके गणना एजेंटों की नियुक्ति का काम संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट की एंट्री दस मार्च को सुबह सात बजे से शुरू होगी। प्रत्याशी एवं गणना एजेंट को अपने पास परिचय पत्र अवश्य साथ रखना होगा। प्रत्याशी एवं गणना एजेंट एक बार इंट्री करने के बाद बाहर नहीं निकल सकेंगे। यदि कोई प्रत्याशी एवं गणना एजेंट एक बार बाहर निकल जाएगा तो उसे दोबारा से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतों की गणना को 14 टेबिल लगाई जाएंगी। प्रत्येक गणना टेबल पर एक गणना एजेंट या फिर उनका प्रत्याशी होगा। कोई प्रत्याशी या फिर गणना एजेंट एक टेबल से दूसरी टेबल की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से मतगणना स्थल को तीन भागों में बांटते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायन सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बुशरा वानों के अलावा विभिन्न दलों के प्रत्याशी भूरी सिंह, अनिल कुमार, बबलू सिंह, सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन, ओमप्रकाश (बहुजन मुक्ति) सहित विभिन्न दलों के प्रत्याशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में आने वाले प्रत्याशी एवं उनके गणना एजेंटों एवं कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से दो स्थानों पर की जा रही है। रामलीला ग्राउंड तथा सुभाष तिराहे पर बैरियर लगाकर प्रत्याशी एवं गणना एजेंटों के पास देखकर ही एंट्री दी जाएगी। जबकि फिरोजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रामलीला मैदान में की गई है। जबकि सिरसागंज, जसराना एवं शिकोहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एनडी इंटर कालेज प्रांगण में रहेगी।
कोई प्रत्याशी या फिर उनके गणना एजेंट मतगणना केंद्र के अंदर शस्त्र, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक घड़ी, लैपटॉप, आईपैड, टेबलेट, पेजर, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर या फिर अन्य ज्वलनशील पदार्थ के साथ ही पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे।

एसएसपी आशीष कुमार तिवारी ने कहा कि मतगणना संबंधी कोई अफवाह नहीं फैलाएं। अफवाह को फैलाने से बचें। यदि किसी ने अफवाह फैलाई और पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed