फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Returning after Holi holidays will be easy, special trains will run via Tundla.

Firozabad News: होली की छुट्टियों के बाद लौटना होगा आसान, टूंडला होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Returning after Holi holidays will be easy, special trains will run via Tundla.
सांकेतिक  - फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। होली की छुट्टियां बिताकर काम पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन (संख्या 03697/03698) दोनों दिशाओं में 6 से 15 मार्च के बीच कुल छह-छह फेरे लगाएगी, जिससे टूंडला और आसपास के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 24 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के 8 और चेयरकार के 2 कोच शामिल हैं। शेखपुरा से चलने वाली ट्रेन (03697) अगली सुबह 03:58 बजे टूंडला पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन (03698) शाम 04:35 बजे टूंडला आएगी। यह ट्रेन गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक जाएगी। टूंडला जंक्शन पर इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव तय किया गया है।प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 24 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर के 12, सामान्य श्रेणी के 8 और चेयरकार के 2 कोच शामिल हैं। शेखपुरा से चलने वाली ट्रेन (03697) अगली सुबह 03:58 बजे टूंडला पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार से चलने वाली ट्रेन (03698) शाम 04:35 बजे टूंडला आएगी। यह ट्रेन गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक जाएगी। टूंडला जंक्शन पर इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed