फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Retired inspector riding a scooty was crushed by a vehicle, serious

Firozabad News: स्कूटी सवार रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंदा, गंभीर

Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector riding a scooty was crushed by a vehicle, serious
टूंडला। पेंशन न आने पर कागजात पूरे कराने आए स्कूटी सवार रिटायर्ड दरोगा को वाहन ने रौंद दिया। उन्हें गंभीर हालत में आगरा अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के बोदला स्थित आवास विकास काॅलोनी निवासी जगमोहन सिंह पुलिस विभाग से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह 31 दिसंबर 2023 में टूंडला के थाना नगला सिंघी से रिटायर्ड हुए थे। सेवानिवृत्ति के बावजूद उनकी पेंशन नहीं आई तो वह रविवार को पेंशन संबंधी कागजात पूरे कराने टूंडला आए थे। थाना नगला सिंघी में कागजात पूरे कराने के बाद वे शाम पांच बजे करीब स्कूटी से आगरा लौट रहे थे।
विज्ञापन

उनकी स्कूटी आगरा हाईवे पर मोहम्मदाबाद स्थित ईंट मंडी के सामने पहुंची तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एफएच मेडिकल काॅलेज भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पुत्र जयकरन सिंह ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपार्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed