फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report of fraud and chauth recovery filed against five on the complaint of iron trader, one arrested

लोहा कारोबारी की तहरीर पर पांच के खिलाफ धोखाधड़ी और चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud and chauth recovery filed against five on the complaint of iron trader, one arrested
शिकोहाबाद। एटा के लोहा व्यापारी प्रदीप जैन के साथ हुई धोखाधड़ी और चौथ वसूली की घटना में पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एटा निवासी लोहा व्यापारी प्रदीप जैन पुत्र महावीर जैन ने थाने में तहरीर दी है जिसमें उसने कहा है कि 13 अक्तूबर को उसका दोस्त बबलू उसको शिकोहाबाद लेकर आया था। यहां बबलू अपने दोस्त से व्यापारी को पिस्टल दिलाने की कह कर लाया था। जब प्रदीप जैन अपनी कार से शिकोहाबाद प्रतापपुर चौराहा पहुंचा तो बबलू ने फोन कर अपने दोस्त नीरज पुत्र रामपाल निवासी नगला किला को बुलाया। नीरज के साथ विपिन, अर्जुन और मुनेश भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने बबलू की मिली भगत से प्रदीप से मारपीट की। नीरज और विपिन ने तमंचा लगा कर दो लाख रुपये की मांग की। इसके साथ ही गाड़ी में रखे 50 हजार रुपये ले लिए। धमकी देकर एटा में किसी व्यक्ति को एक लाख रुपये दिलवाए। एक लाख रुपये जनसेवा केंद्र से डलवाए। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि प्रदीप जैन की तहरीर पर पुलिस ने बबलू, नीरज, विपिन, अर्जुन और मुनेश कुमार शामिल हैं। बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed