फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Repair work started on the road dug at Club Square

Firozabad News: क्लब चौराहा पर खोदी गई सड़क पर मरम्मत का काम शुरू

Fri, 07 Mar 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Repair work started on the road dug at Club Square
क्लब  चौराहे पर किया गया सड़क का मरम्मत कार्य। - फोटो : क्लब चौराहे पर किया गया सड़क का मरम्मत कार्य।
फिरोजाबाद। सड़कों पर उड़ रही धूल की खबर प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन में बृहस्पतिवार को हलचल दिखी। निगम प्रशासन ने सुबह क्लब चौराहे पर खोदी गई सड़क और हनुमान रोड पर हुई रोड कटिंग की मरम्मत करवा दी।टीटीजेड एरिया में अत्याधिक धूल उड़ने के कारण चिह्नित हॉट स्पॉट क्षेत्र में धूल उड़ने की खबर का प्रकाशन 6 मार्च के अंक में सड़कों पर उड़ रही धूल, नोटिस तक सिमटी निगम की कार्रवाई शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित की गई। बिना अनुमति सड़क खुदाई प्रकरण में बरती जा रही हीलाहवाली पर भी सवाल खड़े किए गए। खबर अधिकारियों के संज्ञान में आते ही निगम प्रशासन सक्रिय हो गया। निगम की टीम सुबह ही क्लब चौराहा पर पहुंच गई। टीम ने सड़क पर पैचवर्क कराया। निगम सूत्रों के मुताबिक क्लब चौराहे पर सड़क सुधार का काम शुक्रवार तक पूरा करा लिया जाएगा। वहीं काफी दिन पूर्व हनुमान रोड क्षेत्र में पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़क पर निगम का दस्ता हाॅटमिक्स प्लांट से पैचवर्क कराता नजर आया। एक्सईएन आशीष शुक्ल का कहना है कि क्लब चौराहा व अन्य चौराहों पर सड़कों पर पेचवर्क का काम एक-दो दिन में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed