फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Remembering Ram Manohar Lohia on his death anniversary

राममनोहर लोहिया को पुण्यतिथि पर किया याद

Tue, 12 Oct 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Remembering Ram Manohar Lohia on his death anniversary
समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाते पदाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 54 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। गांधीपार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गांधी लोहिया विचार मंच ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 54 वीं पुण्यतिथि पर गांधीपार्क स्थित प्रतिमा पर मंच के प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश वर्मा एवं गिरीश जोशी ने माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शर्मा ने की। इस दौरान पंडित लालबहादुर शर्मा, जमुना प्रसाद शर्मा, इफ्तखार हुसैन, दिनेशचंद्र शर्मा, सोमेश गोस्वामी, गौरव जोशी शामिल थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। गांधीपार्क स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करने पहुंचे। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि डॉ. लोहिया जीवनभर गरीबों, मजलूमों एवं पिछड़े तबके को आगे बढ़ाने को संघर्ष करते रहे। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान 18 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदीप यादव झब्बू, सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गपाल यादव, रामसेवक यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, हरीशंकर यादव, श्यामपाल सिंह यादव प्रधानाचार्य, गुलाब सिंह यादव, शिवप्रताप यादव, चंद्रकांत यादव, जर्रार अहमद राजू, शिवराज सिंह यादव, वाहिद, अनीता राजपूत, योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed