फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relief from Traffic Jam Bypass Road from Etmadpur to Toll Plaza Proposed for Tundla

Firozabad: एत्मादपुर से टोल प्लाजा तक बनेगा नया बाईपास, विधायक ने की पहल; शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

Tue, 11 Nov 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एत्मादपुर से टोल प्लाजा तक नया बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने पहल की है। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Relief from Traffic Jam Bypass Road from Etmadpur to Toll Plaza Proposed for Tundla
बाईपास

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला के रहने वालों को जल्द ही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जागी है। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने एत्मादपुर से टोल प्लाजा तक बाईपास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस बाईपास के निर्माण से शहर के अंदर यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


विधायक धनगर ने प्रेसवार्ता में कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों का जल्द ही चौड़ीकरण होगा। जिनमें गार्डन घाट से भीकनपुर, एलई होकर नियामतपुर मार्ग, पचोखरा से नारखी बरतरा, मरसेना से जरारा गांव तक मार्ग का नवनिर्माण, टूंडला एटा मार्ग से मेकेश्र मंदिर तक मार्ग, और उसायनी का शेष मार्ग चौड़ीकरण शामिल हैं। इस दौरान भाजपा से जितेंद्र प्रताप सिटी, रामतीर्थ चक, रूपेश शुक्ला, तरुण शर्मा, सुशील पोनियां, और नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed