फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relief from hot winds due to drop in temperature, trouble from humidity

Firozabad News: तापमान में गिरावट से गर्म हवाओं से राहत, उमस से परेशानी

Sat, 29 Jun 2024 08:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Relief from hot winds due to drop in temperature, trouble from humidity
तापमान में गिरावट से गर्म हवाओं से राहत, उमस से परेशानी
विज्ञापन

दिन रात के तापमान में पांच डिग्री का अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी



फिरोजाबाद। आसमान में बादल छाए रहने से शनिवार को तेज धूप से राहत मिली। मगर उमस ने लोगों को परेशान किया। घरों में कैद लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। दिन और रात के तापमान में सिर्फ पांच डिग्री का अंतर है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। थोड़ी देर के लिए धूप निकली फिर से बादल छा गए। आसमान में बादल छाने से सूरज की तल्खी नरम पड़ गई। हालांकि उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि घटाओं के घिरने के साथ कभी-कभी हवा के चलने के कारण थोड़ी राहत भी मिलती रही। मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। दोपहर को सुनसान पड़ी रहने वाली सड़कों पर शनिवार को रौनक दिखाई दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र ने कहा है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। इधर बारिश एवं बदले मौसम के साथ किसानों ने खरीफ की फसलों की बुवाई करने का काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed