फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Relief expected from the heatwave today, with thunderstorm and rain alert for the next three days.

Firozabad News: गर्मी के सितम के बीच आज से राहत की उम्मीद, अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Thu, 28 May 2026 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Relief expected from the heatwave today, with thunderstorm and rain alert for the next three days.
फोटो16चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में सर्विस रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
फिरोजाबाद। गर्मी के तेवरों के बीच आज से राहत की उम्मीद है। अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे के बाद बादल छाने लगे। अधिकतम 45.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। त्योहार होने के बाद भी सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


आगामी 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान आईएमडी की वेबसाइट पर जारी किया गया है, जिसके अनुसार शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान गिरकर 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 मई को मौसम में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने इस दिन मध्यम स्तर की बारिश और तेज अंधड़ का अनुमान जताया है। इसके चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी और यह 37.2 डिग्री तक आ जाएगा, जिससे लोगों को तपन से बड़ी राहत मिलेगी। 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 1 से 3 जून के बीच फिर गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed