Firozabad News: किराए पर डिग्री देने वालों का खेल खत्म, यूं जाएंगे पकड़े, सात पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन निरस्त
फिरोजाबाद में किराए पर डिग्री देने वालों का खेल खत्म हो गया। अब नए सिस्टम के तहत वह यूं पकड़े जाएंगे। इसी क्रम में सात पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किराए की डिग्री से पैथोलॉजी संचालित करने का खेल अब बंद हो गया है। शासन ने एक चिकित्सक के नाम से एक पैथोलॉजी संचालित करने निर्देश दिए हैं। ऐसे में जो डॉक्टर अपने नाम से दूसरे जिले में पैथोलॉजी संचालित करा रहे थे। अब उन चिकित्सकों ने डिग्री लगाने से हाथ खींच लिए हैं। ऐसे में सात पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन सीएमओ कार्यालय ने निरस्त कर दिए हैं।
आगरा के चिकित्सकों के नाम से फिरोजाबाद में पैथोलॉजी संचालित हो रहीं थीं। एक चिकित्सक ने कई-कई पैथोलॉजी पर अपनी डिग्री लगा रखी थीं। वह चिकित्सक भी पैथोलॉजी पर जांच करने नहीं आते थे। सिर्फ घर बैठे अपनी फीस लेते थे। अब शासन ने एक चिकित्सक के नाम एक ही पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- अखिलेश के निशाने पर भाजपा: बोले- मणिपुर की घटना ने विश्व में गिराई देश की प्रतिष्ठा, सरकार हर मोर्चे पर फेल
निर्देश के अनुसार यदि कोई चिकित्सक एक से ज्यादा पैथोलॉजी पर अपनी डिग्री लगाता है तो पोर्टल पर तुरंत ही सूचना आ जाती है। ऐसे में किराए पर अपनी डिग्री उठाने वाले चिकित्सक अपने कदम पीछे खींच रहे हैं। यदि वह किराए पर डिग्री उठाते हैं तो स्वयं की पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं बचेगा।
यह भी पढ़ेंः- UP News: दक्षिण एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर अफरातफरी, छावनी में तब्दील हुआ मथुरा जंक्शन; दहशत का माहौल
सीएमओ कार्यालय में जिन पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन थे। उनमें सात पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन निरस्त हो गए हैं। क्योंकि इन पैथोलॉजी संचालकों ने जिस चिकित्सक के नाम से रजिस्ट्रेशन किया था। वह चिकित्सक लिखकर दे गए हैं कि उनके नाम से सिर्फ एक पैथोलॉजी है। अन्य किसी पैथोलॉजी में डिग्री नहीं लगाई है। सीएमओ डॉ. रामबदन सिंह राम का कहना है कि सात पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं।
यह भी पढ़ेंः- चुपके से आई मौत: घर में कर रही थी काम, अचानक चीखी और गिर गई किशोरी; अस्पताल में डॉक्टर बोले- सॉरी देर हो गई
इन पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन किए निरस्त
कुमार पैथोलॉजी, नीलकंठ पैथोलॉजी लैब, यूनिक पैथोलॉजी सेंटर, केयर प्रो डायग्नोस्टिक, न्यू यूनिक पैथोलॉजी सेंटर, पैथ केयर पैथोलॉजी लैब, केदार पैथोलॉजी लैब।