{"_id":"64b82d346db7b9b4d502cd0b","slug":"regional-supply-officer-suspended-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-885-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को किया निलंबित
Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन ने क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है। उनके मुरादाबाद जिले में पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनाती के दौरान के मामले में कार्रवाई की गई है। हालांकि विभागीय अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार पहले जिला मुरादाबाद में पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात रहे थे। वहां तैनाती के दौरान इनके खिलाफ कई शिकायतें की गई थी। इन शिकायतों की चली जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। शासन की ओर से यह आदेश विभाग को मिल गया है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने बताया कि मुरादाबाद मे तैनाती के दौरान कोई जांच होने के कारण एआरओ राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एआरओ का पद रिक्त हो जाने के कारण हम इसकी डिमांड शासन को भेजेंगे।