{"_id":"66708f14029f84f0db0074e6","slug":"refrigerators-compressor-overheats-and-explodes-house-catches-fire-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-126941-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फ्रिज का कंप्रेशर गर्म होकर फटा, घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फ्रिज का कंप्रेशर गर्म होकर फटा, घर में लगी आग
Tue, 18 Jun 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
फ्रिज का कंप्रेशर गर्म होकर फटा, घर में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। सोमवार को सुबह थाना जसराना क्षेत्र के गांव खड़ीत में मकान से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती हजारों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी ली। लोगों का कहना है कि फ्रिज का कंप्रेशर गर्म होकर फटने से आग लगी थी।
रामखिलाड़ी बघेल निवासी खड़ीत थाना जसराना का परिवार सोमवार की सुबह घर पर था। इसी दौरान अचानक फ्रिज से आग की लपटें निकलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने टीवी, दरवाजे एवं अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख परिवार के लोग दौड़ते हुए बाहर की तरफ भागे। चीख पुकार मचने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत महसूस की। रामखिलाड़ी ने बताया कि आग के कारण उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पूरे मकान की वायरिंग जल गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के चलते फ्रिज का कंप्रेशर गर्म हो गया होगा और फिर उसके बाद उसमें आग लगी है।