फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Recruitment for 46 posts in Shikohabad Depot, test on 17 October

Firozabad News: शिकोहाबाद डिपो में 46 पदों पर भर्ती, 17 अक्तूबर को टेस्ट

Sun, 12 Oct 2025 07:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 46 posts in Shikohabad Depot, test on 17 October
सांकेतिक 
- 8वीं पास और 2 साल पुराना हैवी लाइसेंस अनिवार्य, महिला चालक भी कर सकती हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के इटावा परिक्षेत्र के शिकोहाबाद डिपो में चालकों की कमी को दूर करने के लिए संविदा चालक पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। डिपो में वर्तमान में 46 चालकों की कमी है, जिसके कारण रोडवेज बसों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है और यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

शिकोहाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि चालक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी डिपो कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि कार्यालय दिवस में 16 अक्तूबर है। इच्छुक महिला चालक भी आवेदन कर सकती हैं। शैक्षणिक योग्यता और मानदंड इस प्रकार हैं कि आवेदक की न्यूनतम आयु 1 सितंबर को 23 वर्ष छह माह पूर्ण हो। कक्षा आठ पास हो और चयन तिथि के समय दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस हो, अभ्यर्थी की लंबाई पांच फीट तीन इंच से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


टेस्ट की तिथि:
संविदा प्रथम चालक टेस्ट 17 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे शिकोहाबाद डिपो पर लिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल अभिलेख साथ लेकर जाना अनिवार्य है।



मानदेय और प्रोत्साहन:
संविदा चालकों को 2.08 प्रति किलोमीटर की दर से मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, लगातार आठ माह 22 दिन ड्यूटी करने पर और 5500 किलोमीटर चलाने पर 3 हजार रुपये का अतिरिक्त मानदेय प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

शैक्षिक प्रमाणपत्र, लाइसेंस, मूल निवास प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, जाति प्रमाणपत्र, कोषागार की रसीद, आवेदन पत्र पर पासपोर्ट साइज फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed