{"_id":"674764317c9bb1e45603b0d7","slug":"recommendation-to-stop-salaries-of-two-lawmakers-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-137842-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दो कानूनगो के वेतन रोकने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दो कानूनगो के वेतन रोकने की संस्तुति
Wed, 27 Nov 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
जसराना। कार्य में लापरवाही बरतने पर जहां लेखपालों को चेतावनी दी गई। वहीं एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति करने की बात कही। वहीं प्रशिक्षण पर गए दो कानूनगो का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। महिला आयोग एवं मानवाधिकार आयोग से आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने पर दो कानूनगो को चेतावनी दी गई। तहसील सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में लेखपालों एवं कानूनगो के कार्याें की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान लेखपालों एवं कानूनगो पर लंबित चल रहीं शिकायतों के बारे में जानकारी ली गई। आईजीआरएस की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण नहीं करने पर लेखपाल राहुल उपाध्याय से अधिकारी खफा दिखाई दिए। लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। वहीं अन्य लेखपालों को भी कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। वहीं कानूनगो लटूरी सिंह एवं सुशील कुमार द्वारा मानवाधिकार एवं महिला आयोग की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर चेतावनी देकर उनके निस्तारण का आदेश दिया गया।
वहीं प्रशिक्षण पर गए दो कानूनगो का वेतन रोका गया है। तहसीलदार रवीस कुमार ने बताया कि कानूनगो रामकुमार एवं मेंहदी हसन का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण पर जाने से पूर्व उनके पास कुछ फाइलें थी। जिनकी रिपोर्ट जमा करने के बजाए वह पत्रावलियों को ही अपने साथ ले गए हैं। जिसके कारण परेशानी हो रही है। दोनों कानूनगो का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। बैठक में नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, नरेंद्र सिंह के साथ लेखपाल एवं कानूनगो मौजूद रहे।