फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Received 19 gold, 2 silver medals in Taekwondo district level competition

ताइक्वांडो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण,2 रजत पदक प्राप्त किये

Wed, 09 Nov 2022 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Received 19 gold, 2 silver medals in Taekwondo district level competition
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद दाऊदयाल स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पांच और छह नवंबर को आयोजित की गई। जिसमें नगर के द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्टस मास्टर्स व स्कूल श्राइन एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्रों ने मिलकर नगर से प्रतिनिधित्व किया। द ग्रुफ ऑफ मार्शल आर्ट्स मास्टर्स के सचिव रामज्यावन सिंह ने बताया कि बालिका सब जूनियर वर्ग में तेजस्वनी सिंह ने स्वर्ण पदक, कैडिट वर्ग में नियति सिंह ने रजत पदक, कौशिकी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में पूजा यादव ने स्वर्ण प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक सब जूनियर वर्ग में अनिकेत, जियो, आदित्य, निकुंज, केशव, विराट ने स्वर्ण पदक व नैतिक, आरव ने रजत पदक प्राप्त किये। कैडिट वर्ग में अर्शिल, अंश, असिव, सूर्यकांत, चंद्रकांत, इशांत, अर्पित, जीशान व सम्राट ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर 11, 12 और 13 नवंबर को बिजनौर उत्तर प्रदेश में लेवल की प्रतियोगिता में खेलने के लिए स्थान बनाया है। यह सभी विजेता खिलाड़ी बृहस्पतिवार को बिजनौर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिन, अंश, कौशिकी यादव व मुख्य कोच रामज्यावन सिंह को सम्मानित किया गया। स्कूल श्राइन एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधक अखिलेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed