फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ration distribution

जिले में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बांटा जा चुका है राशन

Thu, 02 Apr 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution
जलेसर रोड स्थित राशन की दुकान पर कतार में बैठीं महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के दौरान राशन की दुकानों पर तो तड़के पांच बजे से कार्डधारक कतार में खड़े दिखाई दिए। वहीं जिले में अभी तक एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राशन बांटा जा चुका है। कई दिहाड़ी मजदूरों पर पंजीयन कार्ड होने पर भी पैसा लेकर राशन दिया। जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग राशन सामग्री वितरण करने की व्यवस्था को सुधारने का लाख प्रयास करें लेकिन राशन डीलर अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। राशन की दुकान खोलने का समय प्रशासन की ओर से भले सुबह छह बजे से रात को नौ बजे तक का हो, दुकानदार तो दोपहर ढाई से तीन बजे तक दुकानों को बंद करके घरों को चले गए। किसी ने सर्वर डाउन की बात कहकर लौटा दिया तो किसी ने कहा कि अब नेट काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

हाल ये था कि कोटला रोड पर मशीन दूसरे दिन चालू हुई तो भी लंबी कतार लगी दिखाई दी। मुरलीनगर निवासी राकेश कुमार का कहना है कि उसके पास श्रम विभाग का पंजीयन कार्ड है इसके बावजूद राशन विक्रेता सतीशचंद्र शर्मा ने दो बार लौटा दिया। वहीं तीसरी बार पैसा लेने के बाद राशन दिया। रसूलपुर स्थित राशन की दुकान पर सैनिटाइजर के साथ सामाजिक दूरी का पालन होता दिखाई नहीं दिया। करबला में स्थित राशन की दुकान पर इसी तरह का आलम दिखाई दिया। छोटी छपैटी स्थित राशन की दुकान पर तड़के पांच बजे से उपभोक्ताओं की कतार लगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed